राजभाषा राखी बंधन परिक्रमा-2026 से मजबूत हुआ हिंदी का आत्मीय बंधन

राजभाषा राखी बंधन परिक्रमा-2026 से मजबूत हुआ हिंदी का आत्मीय बंधन

*नराकास, दुर्गापुर की अनूठी पहल; लगभग 24 सदस्य संस्थानों में बाँधी गई राजभाषा राखी*

दुर्गापुर : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), दुर्गापुर के द्वारा 31 अगस्त, 2026 को ‘राजभाषा राखी बंधन परिक्रमा-2026’ का आयोजन किया गया। हिंदी के प्रति आत्मीयता, संस्थानों के बीच समन्वय तथा राजभाषा कार्यान्वयन में सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम नराकास, दुर्गापुर की एक अभिनव पहल रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत नराकास परिवार की महिला कार्मिकों श्रीमती झरना राय, वरिष्ठ अनुवादक, श्रीमती मधुमिता साहा, सहायक हिंदी अधिकारी एवं श्रीमती नेहा रजक, राजभाषा सहायक ने सहभागिता की। डॉ. आशुतोष तिवारी, अनुभाग अधिकारी एवं श्री शिवनन्दन सिंह, सहायक प्रबंधक के साथ टीम ने राजभाषा राखी बंधन परिक्रमा का शुभारंभ किया।

परिक्रमा के दौरान दुर्गापुर के लगभग 24 सदस्य संस्थानों का भ्रमण कर संस्थान प्रमुखों एवं राजभाषा प्रभारियों को राजभाषा राखी बाँधी गई। इस अवसर पर तिलक-चंदन लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीयता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस क्रम में डीएसपी, एनएसपीसीएल, मेकॉन, डीएसटीपीएस, सीईटी, सीआईएसएफ, सेंट्रल ऑडिट, एएसपी, बीएसओ, डीटीपीएस, पावरग्रिड, सीएमईआरआई, एनपीटीआई, एनआईटी, ईएसआईसी, ईपीएफओ, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केन्द्रीय विद्यालय-सीएमईआरआई, भारतीय खाद्य निगम, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सहित विभिन्न सदस्य संस्थानों में यह पहल की गई।

डीएसटीपीएस के परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन, डीजीएम श्रीकांत गेडेला, वरिष्ठ प्रबंधक श्री शमीम अहमद एवं हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ सहित विभिन्न संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजभाषा प्रभारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

‘राजभाषा राखी बंधन परिक्रमा-2026’ ने हिंदी को केवल कार्यालयीन कार्यों की भाषा के रूप में नहीं, बल्कि आत्मीय संबंधों, संवाद, सहयोग और सौहार्द को जोड़ने वाली भाषा के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने नराकास, दुर्गापुर के सदस्य संस्थानों के बीच राजभाषा हिंदी के प्रति साझा प्रतिबद्धता और पारस्परिक सहयोग की भावना को और मजबूत किया 

​


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0